हमीरपुर, मार्च 23 -- मौदहा। कस्बे के सरस्वती पब्लिक स्कूल में सोमवार को एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया है। इस कैंप में इन बच्चों ने कमांडों ब्रिज, वैली क्रॉसिंग, जिग जैक वॉक, लांग ब्रिज, टायर वाल, रसियन वाल सहित अन्य गतिविधियों में भाग लिया है। इसका उद्देश्य बच्चों को नए-नए कौशल सीखना और सहनशीलता की भावना को विकसित करना है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख वीणा पांडेय, सरस्वती पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, स्कूल के प्रशासक डॉ.नरेन्द्र सिंह गौतम, कार्यालय प्रमुख रवीन्द्र सिंह राठौर सहित स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.