एडवेंचर के लिए भारत स्काउट एवं गाइड दल अल्मोड़ा के लिए रवाना
महाराजगंज, जून 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत स्काउट एवं गाइड जनपद महराजगंज का दल एवं यूनिट लीडरों की 22 सदस्यीय टीम राज्य स्तरीय एडवेंचर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सिसवा रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित शीतलाखेत के लिए रवाना हुई। यह आयोजन आगामी 8 जून से 12 जून तक प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र, शीतलाखेत अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। दल का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक कुमार गुप्त एवं ट्रेनिंग काउंसलर अभिषेक श्रीवास्तव कर रहे हैं। दल में विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड एवं यूनिट लीडर शामिल हैं, जो राज्य स्तरीय साहसिक गतिविधियों, नेतृत्व विकास, टीम भावना एवं व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।जानकारी के अनुसार सभी प्रतिभागी 7 जून की शाम तक प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र, शीतलाखेत पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.