लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल युद्ध की कड़ी निंदा की है। ईरान पर हुए हमले को किसी देश की संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के सभी चार्टर का उल्लंघन बताया है। वहीं केन्द्र सरकार से अपने दीर्घकालिक मित्र देश ईरान पर हुए इस हमले के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने और शत्रुता को समाप्त करने के लिए तत्काल रणनीतिक पहल करने की मांग की है। एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि साम्राज्यवादी शक्ति का यह नंगा प्रदर्शन विनाशकारी है और पूरे क्षेत्र में अशांति का कारण बना है। एक विद्यालय पर हुए अमानवीय हमले में कई बच्चों की मौत अमेरिकी साम्राज्यवाद की बर्बर वास्तविकता है। सचिव सीमा कटियार ने कहा कि युद्ध क्षेत्र के आम लोगों के साथ-साथ वहां काम कर रहे भारतीयों का जीवन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.