पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल में सोमवार को पलामू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टाइगर्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित एडवांस समर मार्शल आर्ट्स कैंप का समापन समारोह किया गया। दस दिवसीय कैंप 21 मई से 31 मई तक आयोजित किया गया, इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न मार्शल आर्ट्स एवं शारीरिक प्रशिक्षण की बारीकियां सीखीं। कैंप के दौरान बच्चों को तैराकी, जिम्नास्टिक, लॉन्ग स्टिक, शॉर्ट स्टिक, साई, तलवार, नन-चाक, थ्री स्टार नन-चाक, ग्रुप फाइट, पंच, काता, ब्रेकिंग, जंप किक, फ्लाइंग किक, योग-प्राणायाम तथा वाटर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण मुख्य मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक क्योशी संतोष कुमार ने किया। समापन समारोह में स्कूल प्रबंधन के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के ल...