प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- प्रतापगढ़। जेठवारा के डेरवा निवासी पारसनाथ उर्फ भोला ने अपने बेटे की शादी के लिए रायबरेली के सोइठा गुरुबख्शगंज निवासी सुशील कुमार के टेंट से सामान बुककर उसे 1.75 लाख रुपये एडवांस दिया था। सुशील ने तय समय पर सामान नहीं दिया। बाद में एडवांस की रकम मांगने पर धमकी दी। पारसनाथ ने एसपी से शिकायत करने के बाद सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...