एडवांस रकम लौटाने के विवाद में युवक को पीटा
बदायूं, अप्रैल 5 -- कस्बा में जमीन खरीदने को लेकर दी गई 80 हजार रुपये की एडवांस राशि वापस मांगने पर सगे चार भाइयों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा उसहैत के रहने वाले शबलू पुत्र शाहिद ने अपने तहैरे भाई नजरुल से 80 हजार रुपये की धनराशि लेकर अपने हिस्से की जमीन का सौदा किया था, लेकिन एडवांस लेने के बावजूद जमीन न देकर दूसरे चचेरे भाई मुबैद के नाम बैनामा करा दिया। शनिवार सुबह बैनामा की जानकारी होने पर नजरुल ने शबलू से रुपये वापस मांगे, जिस पर टालमटोल को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान मुस्लिम, मुबैद, आखिब और तालिब ने नजरुल पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.