शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव से पंप संचालकों की परेशानी थोड़ी बढ़ गई है। अब कंपनियां ईंधन देने से पहले पूरा भुगतान एडवांस में ले रही हैं। पहले पांच दिन का क्रेडिट मिलता था। नए नियम के अनुसार यदि पंप संचालक दोपहर 12 बजे तक भुगतान कर देते हैं तो अगले दिन आपूर्ति हो जाती है, लेकिन शाम में पैसा जमा करने पर सप्लाई एक दिन और देर से मिल रही है। इससे स्टॉक बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। पंप संचालकों को आशंका है कि मार्च क्लोजिंग के दौरान यदि बैंकिंग कार्य प्रभावित हुआ तो समय पर भुगतान नहीं हो सकेगा और कई पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन सकती है। हालांकि इस बार शासन ने सभी बैंकों को नवरात्र के समय खुला रहने के आदेश दिए थे। मार्च पर भी ऐसे निर्णय की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.