एडवांस भरते रहो... अंधेरा सहते रहो
अलीगढ़, अप्रैल 2 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर व्यवस्था को बिजली विभाग ने आधुनिक और पारदर्शी प्रणाली बताकर लागू किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। 'रिचार्ज कर दिया, फिर भी लाइट नहीं आई', यह शिकायत अब लगभग हर प्लेटफॉर्म पर आम हो चुकी है। उपभोक्ता सोशल मीडिया से लेकर विभागीय हेल्पलाइन तक लगातार अपनी परेशानी दर्ज करा रहे हैं, लेकिन समाधान मिलने में घंटों का समय लग रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां बकाया जमा करते ही तुरंत बिजली बहाल हो जाती थी, वहीं अब एडवांस में पैसे जमा करने के बाद भी कनेक्शन जुड़ने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई मामलों में उपभोक्ताओं को बार-बार अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता है, तब कहीं जाकर सप्लाई शुरू होती है। गुरुवार को भी बिजली कटने पर बिल के अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.