एडवांस कराटे प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन
हजारीबाग, सितम्बर 1 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। द कोबरा कराटे एकेडमी, जबरा रोड, कोरा में नेशनल खिलाड़ियों के लिए एक दिवसीय एडवांस कुमिते सेमिनार आयोजित किया गया। इसका संचालन इंडियन आर्मी कराटे टीम के चीफ कोच सेंसेई भरत भूषण ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुमिते तकनीक, टाइमिंग, फुटवर्क, स्कोरिंग टैक्टिक्स और मैच रणनीति का प्रशिक्षण दिया। सेमिनार में एकेडमी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकेडमी के संस्थापक सह मुख्य कोच सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि सेंसेई भरत भूषण का मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे भविष्य के चैंपियनों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को हजारीबाग में कराटे के विकास और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.