एडरमहातू सतिया का पुलिया क्षतिग्रस्त, मुखिया ने की मरम्मत की मांग
रांची, मई 11 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के एडरमहातू गांव स्थित सतिया छिलका पुलिया जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पुलिया जाडेया होते हुए सिल्ली मुख्य मार्ग को जोड़ता है, जिससे रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, छात्र और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। लगातार पानी के बहाव से पुलिया का आधार कमजोर हो गया है, जिससे इसके धंसने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर रास्ता ठीक करने की कोशिश की, लेकिन समस्या बनी हुई है। मुखिया सरिता देवी सहित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द निरीक्षण कर पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.