रांची, फरवरी 14 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय एडरमहातू परिसर में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने किया। यह निर्माण कार्य 15वीं वित्त आयोग की राशि से कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि फणी भूषण सिंह मुंडा, उपमुखिया प्रतिनिधि अर्जून सेठ, राजेश कुमार महतो, दलेल चंद्र महतो, कैलाश महतो, विद्यासागर कोईरी, चंद्र मोहन पातर, मनोरंजन हजाम, गोवर्धन सेठ सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि चबूतरा बनने से विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजन और बैठने की सुविधा बेहतर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.