नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 84 रनों से हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हरारे में खेले गए दूसरे वनडे में कंगारुओं ने पहले बैटिंग करते हुए ट्रैविस हेड के तूफानी शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 48.3 ओवर मेें 272 के स्कोर पर ही सिमट गई। एडम जैंपा और जोश हेजलवुड समेत 2 अन्य गेंदबाजों ने भी 2-2 विकेट चटकाए। जैंपा ने इन दो विकेट के साथ इतिहास रच दिया।एडम जैंपा ने तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड एडम जैंपा ने इन 2 विकेट के साथ अपने वनडे करियर में 200 विकेट पूरे किए। वह बतौर स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जी हां, उ...