अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- अल्मोड़ा। अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी रसोई सिलेंडरों के लिए महिलाओं सहित कामकाजी लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। जल्दी नंबर आने की उम्मीद में सुबह पांच बजे से एडम्स स्कूल के पास लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आठ बजे तक मैदान से लेकर बाहर सड़क तक लोगों की लंबी कतार जमा हो गई। लेकिन लोग रसोई सिलेंडर वाहन का पहुंचने के इंतजार में बैठे रहे। समय पर वाहन नहीं आने से लोगों में नाराजगी रही। वाहन पहुंचा तो लोग टूट पड़े। सुरक्षा कर्मियों के बीच रसोई सिलेंडर का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...