एडमिशन शुल्क लेकर रसीद नहीं देने के आरोप की जांच, बीईओ पहुंचे विद्यालय
पूर्णिया, अप्रैल 23 -- रूपौली, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के विजय मोहनपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय विजय मोहनपुर में नामांकन शुल्क लेने के बाद रसीद नहीं देने के आरोप की बुधवार को जांच की गई। मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। बताया गया कि विद्यालय में नवमी, दशमी और बारहवीं कक्षा में नामांकन के नाम पर छात्रों से शुल्क लिया गया था लेकिन कई छात्रों को रसीद नहीं दी गई। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। जांच के दौरान बीईओ ने नवमी और दशमी कक्षा के कुछ छात्रों का बयान दर्ज किया। साथ ही विद्यालय में मौजूद प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षिकाओं से भी पूछताछ की। नामांकन प्रक्रिया, शुल्क वसूली और रसीद वितरण से संबंधित अभिलेखों की भी जानकारी ली गई। प्रखंड शिक्षा पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.