गया, अप्रैल 7 -- शहर के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को एडमिशन नहीं होने को लेकर हंगामा किया। कॉलेज के गेट पर फी अधिक लेने और नामांकन नहीं होने से दर्जनों छात्राएं आक्रोशित नजर आईं। हंगामा देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने थाने की सूचना दी। इस बात पुलिस अधिकारी व जवान भी आ गए। छात्रा सोनी कुमारी,मोनी सिंह, (सेमेस्टर-6),पम्मी भारती (सेमेस्टर-4) व अनुष्का शर्मा सहित अन्य ने बताया कि यहां एडमिशन फी अधिक लिया जाता है। चार हजार लिया जाता है। जबकि दूसरे कॉलेजों में काफी कम शुल्क है। इस बात लेकर पिछले दिनों भी आवाज बुलंद की थी। इसी बात को लेकर करीब 90 छात्राओं का ग्रेजुएशन के सेकेंड, फोर्थ और सिक्स सेमेस्टर में कई छात्राओं का नामांकन नहीं हो सका है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि फी और एडमिशन को लेकर उनलोगों के साथ धांधली हुई है। इस संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.