मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों मे बीए, बीकॉम, बीएससी सहित यूजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र अपनी तैयारी रखें। इसी माह विवि स्नातक पाठ्यक्रमों की कटऑफ जारी करते हुए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। 15-20 जुलाई के बीच विवि पहली कटऑफ का कार्यक्रम जारी कर सकता है। चयनित कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। मेरिट में नाम आने पर छात्र की ईमेल पर ऑफर लेटर भी जाएगा। छात्र इसे स्वीकार करते हुए ऑफर लेटर का प्रिंट आउट भी साथ लेकर कॉलेज जाएंगे。

सभी प्रमाण पत्र तैयार रखें प्रवेश के लिए छात्रों को 10-12 वीं के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (यदि जरुरी हों) और भारांक प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे।...