नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का मामला थम नहीं रहा है। कुछ स्कूल बढ़ी हुई फीस न देने पर बोर्ड परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं दे रहे हैं। इसी के विरोध में सोमवार को साकेत स्थित एक निजी स्कूल के बाहर अभिभावक संघ ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल बच्चों का भविष्य खराब करने पर अड़े हुए हैं। स्कूल तय मानक के बाद बढ़ी फीस का भुगतान न करने पर छात्रों को प्रताड़ित कर रहे हैं। एक अभिभावक ने 10वीं कक्षा के छात्र का एडमिट कार्ड न देने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.