फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा सुचितापूर्ण व नकलविहीन कराए जाने के लिए परिषद ने कड़े नियम लागू किए हैं। मुख्यगेट पर ही परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में लगी फोटो से उसकी पहचान की जाएगी। थोड़ा सा भी शक होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान दो केंद्रों पर मुन्नाभाई नकल करते हुए पकड़े गए थे। इनके स्थान पर दूसरे लोग परीक्षा दे रहे थे। इसके पीछे कारण यह था कि एडमिट कार्ड में लगी फोटो से इनकी पहचान नहीं की गई थी। अबकी परीक्षा की तैयारी में लगे अफसरों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर आने वाले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाए। उनके एडमिट कार्ड में लगी फोटो को गहनता से देखा जाए। फोटो से ही परीक्षार्थी की पहचान करें। ज...