कन्नौज, दिसम्बर 13 -- कन्नौज l शहर के राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के बाहर शनिवार को परीक्षा का एडमिट कार्ड न मिलने पर हंगामा हो गया। बिहार राज्य से बीएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने आए छात्रों की एडमिट कार्ड न मिलने पर कंसल्टेंट एजेंट से तीखी नोकझोंक और हाथापाई हुई। स्थिति बिगड़ती देख मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि बिहार राज्य के करीब आधा दर्जन छात्रों ने एक कंसल्टेंट के माध्यम से बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। शनिवार को दोपहर ढाई बजे से परीक्षा होनी थी। परीक्षा से कुछ घंटे पहले तक छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे छात्र परेशान हो गए और कॉलेज के बाहर हंगामा करने लगे। छात्रों का आरोप है कि संबंधित कंसल्टेंट एडमिट कार्ड देने के बदले अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहा था। आरोप यह भी लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.