एडब्ल्यूईएस स्थापना दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ में भव्य समारोह, टॉपर्स सम्मानित
मेरठ, अप्रैल 30 -- आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (एडब्ल्यूईएस) का स्थापना दिवस आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ परिसर में बुधवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें छात्रों ने एडब्ल्यूईएस के उद्देश्यों और सैनिकों के बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का गौरवगान किया। शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने समारोह में आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा टॉपर्स का सम्मान रहा। प्रधानाचार्या डॉ. रीता गुप्ता ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने समाज में एडब्ल्यूईएस के योगदान पर प्रकाश डाला। सभा का समापन एडब्ल्यूईएस गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ。 यह भी पढ़ें- एडब्ल्यूईएस स्थापना दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ में भव्य समारोह, टॉपर्स सम्मानितस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.