एडब्ल्यूईएस निदेशक ने आर्मी पब्लिक स्कूल का किया निरीक्षण
रुडकी, जुलाई 12 -- रुड़की। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (एडब्ल्यूईएस) मुख्यालय मध्य कमान के निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल बीपी सिंह ने शनिवार को आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-दो का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा व्यवस्था, अनुशासित वातावरण और नवाचारों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप पंत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर निदेशक का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने परंपरागत अंदाज में उन्हें सम्मान गार्ड प्रदान किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, बोर्ड परीक्षा परिणामों, डिजिटल शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.