एट्टुमानूर मंदिर की स्वर्ण प्रतिमाओं की जांच के आदेश
नई दिल्ली, जून 27 -- केरल हाईकोर्ट ने त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) की सतर्कता शाखा को कोट्टायम के एट्टुमानूर महादेव मंदिर की पवित्र कलाकृति 'एझारापोन्नाना' में इस्तेमाल किए गए सोने की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया है। 'एझारापोन्नाना' सोने की आठ हाथी प्रतिमाओं का समूह है। न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. और न्यायमूर्ति के. वी. जयकुमार की खंडपीठ ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया और इस पर 23 जून को विचार करते हुए टीडीबी के मुख्य सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी को जांच कर अदालत में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। 'एझारापोन्नाना' में सोने से बनी हाथी की सात बड़ी और एक छोटी प्रतिमा शामिल हैं। इन्हें केवल मंदिर के वार्षिक उत्सव की शोभायात्रा के दौरान बाहर निकाला जाता है। याचिकाकर्ता ए. जी. प्रसाद कुमार ने टीडीबी के समक्ष शिकायत दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.