अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मथुरा रोड स्थित एटूजेड प्लांट पर 700 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण का प्लांट शुरू हो गया है। महानगर से रोजाना निकलने वाले 700 एमटी ताजे कूड़े का लिगेसी वेस्ट के साथ निस्तारण होता रहेगा। अस्थाई रूप से फ्रेश कचरे के निस्तारण के लिए प्लांट शुरू किया गया है। नए स्थान पर प्लांट लगाने के लिए नगर निगम जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन फाइनल होने के बाद शहर के बाहर ही प्लांट स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मथुरा रोड स्थित एटूजेड परिसर में नए कूड़ा निस्तारण प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। शहर के 90 वार्डों से रोजाना निकलने वाले कचरे का भी निस्तारण होता रहेगा। लिगेसी वेस्ट का निस्तारण पहले ही चल रहा है, जिसका लक्ष्य सितंबर रखा गया है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश...