अमरोहा, मई 2 -- अमरोहा। गजरौला में खेले मैच में एटूआर जूनियर ने योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी को 29 रनों से हरा दिया। मनित चौधरी प्लेयर ऑफ-द-मैच चुने गए। काव्या चौधरी बेस्ट बेस्टमैन और नमरा को बेस्ट बॉलर की ट्राफी से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एटूआर जूनियर ने 253 रन बनाए। योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से नमरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की बल्लेबाजी बिखर गई। पूरी टीम 37.4 ओवरों में 224 रन पर सिमट गई। एटूआर जूनियर की ओर से मनित चौधरी ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 7.4 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इस तरह एटूआर जू...