फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। रेलवे स्टेशन पर लगी सभी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के बंद होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है। दो टिकट काउंटरों से यात्रियों को टिकट लेने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है जिससे ट्रेन का एनाउंस होने के दौरान यात्रियों में मारामारी हो रही है। यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लगने वाली लाइन से निजात दिलाए जाने के लिए पूर्व में एटीवीएम मशीनों को लगवाया गया था। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर दो एटीवएम मशीने लगी हैं जिसमें छह फेसिलेटर (कर्मी) काम कर रहे हैं। लेकिन इनके काम करना बंद करने के कारण यात्रियों को लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाले सुशील कुमार ने बताया कि दस मिनट से लाइन में लगे हैं जब जाकर नंबर आया है। इसी बीच ट्रेनों का एनाउंस होने के बाद टिकट लेने वाले यात्रियों...