लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताडीजीपी राजीव कृष्ण ने आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाने के साथ ही नियमित रूप से माक टेस्ट व आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने रविवार को एटीएस मुख्यालय पहुंच कर आतंकवाद रोधी प्रयासों को सुदृढ़ किए जाने के लिए उठाए गए कदमों व कार्यों की समीक्षा की।डीजीपी ने कहा कि एटीएस की कार्यक्षमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आधुनिकतम तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं। भौगोलिक रूप से एटीएस की पहुंच प्रदेश के सभी संवेदनशील स्थलों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवीन फील्ड इकाइयों की की स्थापना भी की गई है। उन्होंने आतंकवाद से जुड़े मामलों की निगरानी और विभिन्न एजेंसियों से समन्वय के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने सोशल मीडिया मानीटरिंग तथा डाटा विश्लेषण क्षमताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.