हापुड़, मार्च 18 -- एटीएस नोएडा (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की टीम ने थाना धौलाना पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव पिपलैड़ा से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेकर 6 घंटे पूछताछ करने के बाद एटीएस टीम वापस लौट गई जबकि उसको धौलाना थाने में बैठा लिया गया है। एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने मंगलवार सुबह थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी गतिविधियों में संलिप्त एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। युवक पर आरोप है कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पड़ोसी देश को स्थानीय स्तर की संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था। फिलहाल गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की गई है। सुबह को गांव से हिरासत में लेने के बाद युवक से एटीएस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। एटीएस ने युवक से मिले मोबाइल को कब्जे लेकर उसके सिम तथा...