लखनऊ, मार्च 31 -- आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने दिल्ली में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी शब्बीर अहमद लोन के यूपी कनेक्शन को लेकर छानबीन शुरू की है। एटीएस की एक टीम उससे पूछताछ के लिए जल्द दिल्ली जाएगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शब्बीर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।गाजियाबाद पुलिस ने बीते दिनों पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क से जुड़े आरोपितों को पकड़ा था। इसके बाद एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के आनलाइन माड्यूल से जुड़े बीडीएस छात्रा हारिस अली को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। सहारनपुर निवासी हारिस ने सोशल मीडिया पर विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से युवाओं को जिहाद के लिए उकसाया था। इस नेटवर्क को लेकर एटीएस की छानबीन जारी है। अब दिल्ली में पकड़े गए आतंकी शब्बीर के नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच एज...