पीलीभीत, नवम्बर 19 -- पीलीभीत। दिल्ली ब्लास्ट के बाद एटीएस ने नेपाल बार्डर से सटे पीलीभीत में एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एटीएस ने पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज में तैनात चिकित्सकों के साथ ही एमबीबीएस और बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की सूची मांगी है। मदरसों में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों का भी ब्योरा एटीएस ने मांगा है। नेपाल बॉर्डर से सटे होने की वजह से पीलीभीत में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दस नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके के मामले में एटीएस ने जिलों में भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीलीभीत में संचालित हो रहे मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टरों और स्टाफ की सूची मांगी गई है। मेडिकल कॉलेज में करीब 70 से अधिक डॉक्टर कार्यरत हैं। साथ ही एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की सूची भी तलब की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.