एटीएस ने भड़काऊ पोस्ट करने वाले मुफ्ती को किया गिरफ्तार
सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर/देवबंद। एटीएस ने एक मस्जिद के मुफ्ती को गिरफ्तार किया है। मुफ्ती पर भड़काऊ पोस्ट और भ्रामक प्रचार करने का आरोप है, जिसके खिलाफ कोतवाली देवबंद में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी के मोबाइल फोन से एटीएस को अहम जानकारियां और संदिग्ध नंबर मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तान के नंबर भी मिले हैं। इसके आधार पर एटीएस ने तेजी से जांच शुरू कर दी है। वहीं, चर्चा है कि एटीएस ने एक छात्र को भी हिरासत में लिया है, जिससे गोपनीय स्थान पर पूछताछ चल रही है। एटीएस ने इनपुट के आधार पर सहारनपुर के कोतवाली नगर के नखासा बाजार इस्लामिया शिफा खाना गली निवासी मुफ्ती जाकिर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। मुफ्ती जाकिर के मोबाइल से भड़काऊ मैसेज मिले। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से सीएए, ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.