एटीएस ने पूछताछ के लिए ले जाए गए छात्र को छोड़ा
आजमगढ़, मई 15 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के पठानटोला निवासी छात्र को गुरुवार को एटीएस ने छोड़ दिया। बुधवार रात एटीएस की टीम उसे पूछताछ के लिए वाराणसी ले गई थी। देर शाम वह परिजनों के साथ घर लौट आया। सरायमीर कस्बे के पठानटोला मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय आजम सैफी पुत्र नय्यर जमाल बीएससी का छात्र है। वह मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता है। बुधवार की रात उसके घर पर एटीएस के चार लोग स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। आजम सैफी से बात करने के बाद उसका मोबाइल और लैपटाप कब्जे में ले लिया। इसके बाद एटीएस की टीम उसे साथ लेकर वाराणसी चली गई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध आतंकी मोहम्मद तुफैल की जमानत खारिज शक था कि वह इंटरनेट के जरिए प्रतिबंधित संगठनों से बातचीत करता है और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। मामले की जानकारी होने के बाद घरवालों के होश उड़ गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.