लखनऊ, मई 6 -- - सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम के जरिए जुड़े थे, पिस्टल-तमंचा व कारतूस बरामद यह भी पढ़ें- यूपी में पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े 2 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश में थे दोनों लखनऊ, विशेष संवाददाता आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले के षड्यंत्र में शामिल संदिग्ध आतंकी बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ व कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चैनल के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में आए थे।अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी एटीएस ने बीते दिनों ऐसे ही दो अन्य संदिग्ध आतंकियों तुषार व समीर को गिरफ्तार किया था। एटीएस का कहना है कि आरोपी अलग-अलग ग्रुप के हैं। ऐसे कई ग्रुपों के सक्रिय होने की आशंक...