आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने जिले के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध अकाउंट्स के संपर्क में रहने का शक जताया जा रहा है।निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव निवासी मोहम्मद अहमद गुरुवार की सुबह अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी अचानक पहुंची एटीएस टीम ने उससे पूछताछ की और बाद में हिरासत में लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। एटीएस को उक्त युवक के सोशल मीडिया गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था। बताया जा रहा है कि दिल्ली से मिले इनपुट के बाद एटीएस ने यह कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- एटीएस ने पूछताछ के लिए ले जाए गए छात्र को छोड़ा शुरुआती जांच में व्हाट्सएप समेत अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ संदिग्ध विदेशी हैंडल्स से संपर्क की बात सामने आने...