लखनऊ, नवम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददातागाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की घटना को लेकर एटीएस ने भी गहनता से छानबीन शुरू की है। घटना के पीछे आतंकी कनेक्शन भी खंगाले जा रहे है। एटीएस मामले में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा सक्रिय किए गए माड्यूल को लेकर भी पड़ताल कर रही है। सभी जिलों में अलर्ट कर दीपावली के अवसर पर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस चौकी में हुई घटना की जिम्मेदारी तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के एक संगठन ने ली है। एटीएस इस संगठन को लेकर भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। एक अधिकारी के अनुसार इस संगठन का नाम पहली बार सामने आया है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, शीशे टूटे-दीवार में दरार, डिलीवरी बॉय घायल; ATS-IB जांच में जुटीं इसके पीछे किसी अन्य...