आजमगढ़, जून 1 -- फरिहा (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव से गिरफ्तार मोहम्मद शेख को इससे पहले भी एटीएस की टीम 20 मई को पूछताछ के लिए उठा चुकी थी। उस समय उसे प्रयागराज ले जाकर तीन दिन तक पूछताछ के बाद 23 मई को छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि वह एटीएस की लगातार निगरानी में था। मोहम्मद शेख गांव की सड़क पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता था। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के शक के आधार पर एटीएस ने 20 मई को उसे हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गैंगस्टर के लिए काम कर रहा एक और संदिग्ध आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार इससे पहले सरायमीर कस्बे के एक अन्य युवक को भी एटीएस ने हिरासत में लेकर वाराणसी में पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद शेख एटीएस क...