एटीएस की पांच और संदिग्धों से पूछताछ जारी
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कट्टरपंथी संदिग्ध युवकों तक पहुंचने के लिए एटीएस की छानबीन रविवार को भी जारी रही। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत, अलीगढ़ समेत लगभग एक दर्जन जिलों में एटीएस ने दो दिनों में 35 युवकों से पूछताछ की। इनमें नौ संदिग्ध युवकों से रविवार को पूछताछ की गई, जिनमें चार संदिग्धों से देर रात तक सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। एटीएस ने अभी किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
जांच की प्रक्रिया एटीएस आईएसआई के कहने पर यूपी व अन्य राज्यों में सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न ग्रुपों से जोड़े जा रहे कट्टरपंथी युवकों के मॉड्यूल को लेकर फरवरी से गहन छानबीन कर रही है। एटीएस व पुलिस ने छह माह में 12 मुकदमे दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.