मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर/ मीरापुर। ऑपरेशन सिंदूर के समय सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो डालने के मामले में रविवार को मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सम्भालहेड़ा में एटीएस और आईबी की टीम ने दबिश दी। टीम ने यहां से एक युवक को उठाकर उससे घंटों पूछताछ की। टीम ने युवक के घर खंगालते हुए मोबाइल में भी सुराग तलाशे। टीम युवक को अपने साथ लेकर सम्भालहेड़ा पुलिस चौकी पर आ गई, यहां भी उससे पूछताछ की गई। जांच में युवक के मोबाइल से विवादित वीडियो मिली है, एटीएस और आईबी की टीम ने युवक को पुलिस के हवाले कर लौट गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो डालने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रविवार दोपहर एटीएस और आईबी की टीम कई गाड़ियों से अचानक मीरापुर क्षेत्र के गांव सम्भालहेड़ा पहुंची। गांव में टीम ने एक युवक के घर दबिश देकर उसे हिरासत मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.