लखनऊ, मार्च 17 -- - लखनऊ व अन्य जिलों के युवक भी जुड़े थे, हैंडलर की भी तलाश- दो वर्षों से संचालित हो रहे थे कई ग्रुप, नेपाल सीमा तक फैले तारलखनऊ, विशेष संवाददाताआतंकी संगठन आईएसआईएस का आनलाइन माड्यूल बीते दो वर्षों से प्रदेश के कई शहरों से लेकर नेपाल सीमा से सटे जिलों में सक्रिय था। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आईएस आतंकी बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हारिस अली को मुरादाबाद से गिरफ्तार करने के बाद उसके संपर्क में रहे कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सूत्रों के अनुसार इनमें लखनऊ व सराहनपुर समेत अन्य जिलों के निवासी युवक शामिल हैं। एटीएस आरोपी हारिस को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इस ग्रुप के तार बीते दिनों दिल्ली में हुए धमाके के बाद सामने आए चिकित्सकों के माड्यूल से जुड़े होने की भी आशंका है।ए...