शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। साइबर ठगों ने खुद को दिल्ली एटीएस का अधिकारी बताकर एक युवक को बम ब्लास्ट मामले में फंसाने की धमकी दी और उससे लाखों रुपये ठग लिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानव जय निवासी आरिफ हसन ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार 9 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एटीएस विभाग का अधिकारी बताते हुए कुछ दिन पहले हुए बम ब्लास्ट में आरिफ को दोषी बताया। यह सुनकर वह घबरा गया। ठग ने मामले को "निपटाने" के नाम पर पहले 40 हजार रुपये की मांग की, जिसे आरिफ ने फोन के माध्यम से भेज दिया। इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रुपये की मांग करता रहा। 9 अप्रैल से 21 अप्रैल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.