धनबाद, जून 23 -- झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रविवार की देर रात अचानक सायरन (हुटर) बजना शुरू हो गया। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सायरन की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी या चोरी के प्रयास की आशंका गहरा गई। यह सायरन सोमवार की दोपहर और फिर रुक-रुक कर शाम तक बजता ही रहा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रविवार की रात संभवतः किसी ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की होगी। इस कारण इसका सायरन एक्टिव हो गया। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार बैंक प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई, लेकिन सोमवार देर शाम तक बैंक का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या तकनीकी कर्मी एटीएम की सुध लेने नहीं पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...