जहानाबाद, मार्च 19 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय बाजार स्थित इंडिया वन नामक एटीएम में लगातार हो रही साइबर फ्रॉड की घटनाओं के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए एटीएम को फिलहाल बंद करा दिया है। एक महीने के अंदर लगातार तीसरी बार फ्राड की घटना ने हुलासगंज पुलिस की नींद उड़ा दी है। बताया गया कि मंगलवार को पुन: एक युवती के साथ हुये फ्राड के बाद पुलिस हरकत में आई तथा जांच पड़ताल के बाद एटीएम को अस्थाई तौर पर बंद करा दिया है। एटीएम के संबंध में बताया गया कि यह एक फ्रेंचाइजी द्वारा संचालित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से इस एटीएम से पैसे निकालने वाले कई ग्राहकों के खातों से अवैध निकासी की शिकायतें सामने आ रही थीं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि एटीएम का उपयोग करने के दौरान कार्ड फंस जाता है और जब उपभोक्ता द्वारा बताए गए फोन नंबर पर शि...