मुरादाबाद, मार्च 17 -- एटीएम से रकम निकालने पहुंचे व्यापारी को ठग ने झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उस एटीएम कार्ड से पंद्रह हजार निकाल लिए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर के तिकुनिया बस स्टैंड पर स्थित एटीएम पर मंगलवार को नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी व्यापारी हुफेजा पुत्र मोहम्मद शमीम एटीएम से रकम निकालने के लिए पहुंचा,तो वहां मौजूद ठग ने उसे झांसे में लेकर अपना एटीएम कार्ड पकड़ा दिया और हुफैजा का एटीएम कार्ड अपने साथ ले गया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से 10 हजार और 5 हजार रुपया निकलने का मैसेज आ गया। बैंक से पता करने पर बताया गया कि जसपुर के एटीएम से पैसा निकाला गया। हुफैजा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...