देवघर, मार्च 14 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र में एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने एक महिला से धोखाधड़ी कर ली गयी है। बदमाशों ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से चार हजार रुपए की निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार नगर के देवसंघ मोहल्ला निवासी चंचल कुमारी शनिवार को एटीएम से पैसे निकालने के लिए कास्टर टाउन अवस्थित एक एटीएम पहुंची थी। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्हें एटीएम से पैसे निकालना ठीक से नहीं आता है। उन्हें तत्काल रुपए की जरूरत थी, शनिवार को बैंक बंद रहने के कारण उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया। बताया कि एटीएम से रुपए निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कई बार प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो सकी। उसी दौरान एक बाइक से द...