एटीएम से ठगी की रकम निकालने की सूचना, छापेमारी, बाइक छोड़ भागा युवक
देवघर, जुलाई 17 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के चंदनाठाड़ी मोड़ अवस्थित एक एटीएम के पास साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध युवक के पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस पहुंचने से पहले युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि वह अपनी बाइक वहीं छोड़ गया। पुलिस ने बाइक के साथ जमीन पर गिरी एक मोबाइल, सिम भी जब्त की है। जब्त सामान के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि एक युवक एटीएम से साइबर ठगी की रकम निकालने पहुंचा है। भनक लगते ही आसपास के लोग एटीएम के पास जुट गए और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने युवक को घेर लिया था और पुलिस को सूचना भी दे दी थी ताकि उसे पुलिस के हवाले किया जा सके। उसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.