एटीएम से ठगी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक
सहारनपुर, जून 1 -- सरसावा। कस्बे के अंबाला रोड स्थित क़े पैलेस बैंक्विट हॉल के पास लगे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सोमवार को एक युवक द्वारा ठगी का प्रयास किया गया। युवक एटीएम मशीन में चिपकने वाला पदार्थ लगाकर फरार हो गया। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कस्बा निवासी व्यापारी दीपक सुबह करीब 11 बजे एटीएम से नकदी निकालने पहुंचे। उनसे पहले एक युवक एटीएम कक्ष में गया और कुछ देर रुकने के बाद बाहर निकल गया। इसके बाद दीपक का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। उन्होंने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी।शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि युवक ने कार्ड स्लॉट के पास क्विक फिक्स जैसा चिपकने वाला पदार्थ लगाया था तथा सहायता के नाम पर एक मोबाइल नंबर की पर्ची भी चिपका रखी थी। यह भी पढ़ें- एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 56600 रुपये, शिकायत की दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.