कानपुर, अप्रैल 15 -- कल्याणपुर में पनकी रोड स्थित एटीएम से छेड़छाड़ कर रकम उड़ानें वाले शातिर को पीड़ित ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर उसे पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शातिर एटीएम की निकासी प्लेट में अंदर से टेप लगाकर रकम को बाहर निकलने से रोक देता था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर के नया शिवली रोड निवासी अमित कुमार मंगलवार की दोपहर पनकी रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। अमित के मुताबिक एटीएम में पूरी प्रक्रिया करने के बाद भी मशीन से रुपये बाहर नहीं नकले, लेकिन मोबाइल पर रकम कटने का मैसेज आ गया। पूर्व मे भी उनके खाते से इसी प्रकार रकम पार हो चुकी थी। इस बार शक होने पर वह बूथ से बाहर आकर कुछ दूर जाकर खड़े हो गए। तभी बूथ पर एक युवक पहुंचा और उसने चाकू से कैश ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.