वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एटीएम में छेड़छाड़ कर रुपये की निकासी में भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रवींद्रपुरी स्थित केनरा बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो लोगों ने पांच मार्च की रात 8 से 9 बजे के बीच 54 हजार रुपये की निकासी की। बताया कि कैमरे को देखने पर पता चला कि दो संदिग्धों ने मशीन से छेड़छाड़ कर धनराशि की निकासी की। जिनके खाते से रुपये की निकासी की गई, उनमें से एक व्यक्ति की ओर से बैंक में शिकायत भी की गई है। बताया कि कई लोगों के खाते से 54 हजार रुपये की निकासी की गई। इसमें से एक के खाते से पांच हजार रुपये की निकासी हुई, जिसने बैंक में शिकायत की है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने कैमरे की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.