एटीएम लूट की साजिश, 15 घंटे में तीनों लुटेरे गिरफ्त में
गौरीगंज, मार्च 26 -- अमेठी, संवाददाता।अंधेरे का फायदा उठाकर एटीएम लूटने की फिराक में निकले तीन शातिर बदमाशों की साजिश उस वक्त धरी की धरी रह गई जब पुलिस की सतर्क नजर उन पर जा टिकी। मंगलवार की रात गौरीगंज के बाबूगंज कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाने वाले इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर दबोच लिया। स्टाल ओढ़कर पहचान छिपाते हुए तीनों आरोपी मंगलवार की रात गांव के पिछवाड़े से होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा ऐंधी बाबूगंज के एटीएम तक पहुंचे। मशीन में रखी नकदी हड़पने के इरादे से उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। लेकिन पुलिस वाहन की आवाजाही देख बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वे मशीन का ताला नहीं खोल सके। हाथ खाली जाते देख उन्होंने एटीएम के दोनों सीसीटीवी कैमरे और की-बोर्ड तोड़कर साथ ले गए।बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार की तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.