बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- एटीएम लूट का आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने गया जी में छापेमारी कर एटीएम लूट के आरोपी मनीष कुमार उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर शेखपुरा लाया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी पर कलेक्ट्रेट रोड के एक्ससिस बैंक के एटीएम से लूट का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी गया जी में ही पानी बेचने का काम करता है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि साल 2019 में अपने दो सहयोगियों गौतम सिंह व गणेश कुमार के साथ लूट का प्रयास किया था। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...