बदायूं, फरवरी 11 -- बिल्सी, संवाददाता। एटीएम और यूपीआई सेवाएं ठीक कराने के नाम पर साइबर ठगों ने झांसा देकर बैंक खाते से 2.87 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। आरोपियों ने पहले बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल की, फिर मोबाइल अपने कब्जे में लेकर खाते में छेड़छाड़ की। कुछ ही देर में एफडी तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी और आसानी से फरार हो गए। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी का है। यहां के रहने वाले जुगेंद्र पाल सिंह पुत्र नत्थूलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बैंक खाता नगर के बदायूं चौराहे पर स्थित एक बैंक शाखा में संचालित है। कुछ दिन पहले खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाले लोगों ने संपर्क कर एटीएम और यूपीआई सेवा सही कराने की बात कही। भरोसा दिलाकर आरोपियों ने उनसे एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और मोबाइल का पास...